नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह लोगों की नींद बारिश के साथ खुली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई जगहों पर सामान्य बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह 8.30 बजे तक 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में बदली छाई रहेगी। राजधानी के कई इलाकों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 98 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath