राजनीतिक से अलग होंगे विशाल

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक और गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने राजनीति से अलग होने की बात कही है।

जैन मुनि तरुण सागर पर विशाल द्वारा किए गए ट्वीट के कारण विवाद पैदा हो गया है, जिसके बाद उन्होंने यह पेशकश की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जैन मुनि पर विशाल के ट्वीट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

दिगम्बर जैन समुदाय के जाने-माने मुनि तरुण सागर ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा को संबोधित किया था।

जैन मुनि के इस संबोधन के एक दिन बाद संगीतकार और आप समर्थक विशाल ने एक ट्वीट में तरुण सागर के भाषण को ‘मस्खरेबाजी’ करार दिया। हालांकि, इसके कुछ समय बाद उस ट्वीट को हटा दिया गया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “तरुण सागर जी महाराज न केवल जैन समुदाय के लिए, बल्कि सभी के लिए बहुत श्रद्धेय संत हैं। जो उनके प्रति अनादर दर्शा रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे बंद कर देना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मेरी पिछले साल तरुण सागर जी से मुलाकात हुई थी। हमारा परिवार नियमित रूप से टेलीविजन पर उनकी ज्ञानवर्धक बातों को सुनता है। हम उनका और उनके विचारों का सम्मान करते हैं।”

दिल्ली के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने भी विशाल के ट्वीट पर माफी मांगी। इसके साथ संगीतकार ने भी अपने ट्वीट के लिए माफी मांगते हुए कहा, “मैं तह-ए-दिल से माफी मांगता हूं। मेरा ट्वीट धर्म और शासन के घालमेल के खिलाफ था। किसी एक धर्म के खिलाफ नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493