राजनीतिज्ञों ने अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्घांजलि दी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के राजनेताओं ने संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर की 125वीं जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, “लोकतांत्रिक भारत के प्रवर्तक और भारतीय संविधान के निर्माता बी.आर. अंबेडकर को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि।”

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, “डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि। आइये, हम सब इस महान पथ प्रदर्शक के दिखाए रास्ते पर चलें।”

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लिखा, “‘भारतीय संविधान के पिता’ बाबा साहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि, जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी।”

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “‘दुनिया के रत्न’ डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “संविधान के निर्माता बी.आर. अंबेडकर को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, “अंबेडकर जयंती पर सभी को हार्दिक बधाई। आज हम सभी को बाबा साहेब के द्वारा दिखाए गए सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर चलने की शपथ लेनी चाहिए।”

अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के महू शहर में भीमाबाई सकपाल और रामजी की संतान के रूप में हुआ था। उनका निधन छह दिसंबर, 1956 को हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493