जयपुर, 13 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में चूहों ने चार दिन के नवजात की अंगुलियां चबा लीं।
अस्पताल के एक चिकित्सक ने नाम जहिर न करने की शर्त पर कहा कि यह घटना सोमवार को राजधानी जयपुर से 500 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में हुई।
प्रियंका नामक युवती ने चार दिन पहले एक लड़के को जन्म दिया था। सोमवार सुबह पांच बजे के करीब चूहों ने बच्चे की अंगुलियां चबा लीं।
इस घटना के दौरान कमरे में बिजली नहीं थी और बिजली आने के बाद परिवार वालों को इसका पता चला। इसके बाद परिवार ने अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
अस्पताल के कार्यकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) ने कहा, “मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है। समिति में डॉक्टर और नर्सिग स्टाफ शामिल है।”
dharmpath.com dharmpath