राजस्थान उप चुनाव के जनादेश का सम्मान : भाजपा

जयपुर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने मंडलगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं पार्टी अजमेर और अलवर लोकसभा सीटों पर स्पष्ट जीत की ओर बढ़ रही है। इसके बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने राजस्थान में अपनी हार स्वीकार कर ली है।

राजस्थान के भाजपा प्रमुख अशोक परनामी ने पत्रकारों से कहा, “हम जनादेश का सम्मान करते हैं और अपनी हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं।”

कांग्रेस को 2014 लोकसभा चुनाव में राजस्थान में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493