जयपुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण एवं पदस्थापन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। स्थानान्तरण या पदस्थापन करवाने के इच्छुक कर्मचारी एवं अधिकारी 11-25 अप्रैल तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आनॅलाइन कर सकते हैं।

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ.वी.के.माथुर ने बताया कि विभाग ने स्थानान्तरण प्रक्रिया को सरल बनाने एवं इसके लिए आवेदन पत्र व्यक्तिगतरूप से प्रस्तुत करने में होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए राज ई-ऑफिस ऑनलाइन सिस्टम की तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारियां व दिशा-निर्देश सभी अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। स्थानान्तरण अथवा पदस्थापन चाहने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपने संबंधित कार्यालय से आनॅलाइन आवेदन संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर आवेदन हेतु निर्धारित 11 अप्रेल से 25 अप्रेल 2018 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath