राजस्थान : सेना छावनी के पास लगी आग बुझाई गई

जयपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के उदयपुर में सेना छावनी से लगे इलाके के एक जंगल में मंगलवार लगभग मध्यरात्रि में आग लग गई, जिसे अब नियंत्रण में कर लिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग एकलिंगगढ़ सैन्य छावनी से करीब एक किमी दूर मंगलवार मध्यरात्रि के करीब दिखाई पड़ी।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने एक बयान में कहा, “ड्यूटी पर तैनात सैन्य कर्मियों ने आग देखी और छावनी से संपर्क किया। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों व अग्निशमन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन को दी गई।”

वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में भारतीय सेना के जवानों ने शीध्रता से अग्निशमन सेवाओं की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

अभियान पूरी रात जारी रहा। सभी एजेंसियों ने समन्वय बिठा कर जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल ओझा ने कहा कि आग के प्रसार का आकलन करते हुए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) को सहयोग के लिए बुलाया गया और दो एआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर उदयपुर के लिए उड़ान भरे।

हेलीकॉप्टरों को बुधवार को अभियान में उतारा गया और प्रभावित इलाके का जायजा लेने के बाद उन्होंने आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

रपट के अनुसार, आग बुझाने के लिए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टरों ने 10 उड़ान भरी और 25 हजार लीटर पानी उड़ेलकर आग बुझाई।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना इलाके पर नजर बनाए हुए है साथ ही आग की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आईएएफ हेलीकॉप्टर भी वहां मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493