नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को राज्यसभा में गुजरात में दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया, जिस पर सदन में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित हुई।
मायावती ने राज्यसभा में कहा, “जबसे भाजपा सत्ता में आई है। देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़े हैं।”
उनके ऐसा कहते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसके कारण सभापति ने 10 मिनट के लिए दोपहर 12.13 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ।
dharmpath.com dharmpath