रामचंद्र पूर्वे बिहार राजद के अध्यक्ष बने

पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। रामचंद्र पूर्वे को शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बिहार इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

राष्ट्रीय जनता दल के संगठन चुनाव की शुरुआत पिछले महीन पंचायत स्तर से हुई थी। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चुनाव परिणाम की घोषणा की।

राजद शासन के दौरान मंत्री रहे पूर्वे को लालू प्रसाद का विश्वासपात्र माना जाता है। वे पिछले 30 सालों से सक्रिय राजनीति में हैं और उन्हें मृदुभाषी माना जाता है। पूर्वे को तीसरी बार राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, 17 जनवरी को एक बार फिर लालू प्रसाद के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493