राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने होली की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को होली के अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, “होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो “

नायडू ने ट्वीट किया कि रंगो का त्यौहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। यह खुशी, सौहार्द और मिलन का त्यौहार है।

मोदी ने भी होली के अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खुशी और उल्लास का त्योहार एकता और सद्भावना के रंग को मजबूत करेगा।

राहुल गांधी ने बधाई देते हुए कहा, “आपको व आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह पर्व आपके जीवन में रंग लाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493