पटना, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। पटना का गुरुवार के न्यूनतम तापमान में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहेगा, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन भर तेज धूप निकलेगी और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।
विभाग का कहना है कि राज्यभर में अब धीरे-धीरे तापमान में लगातार वृद्घि दर्ज की जाएगी और गर्मी बढ़ती जाएगी।
बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 14.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath