भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के लगभग हर हिस्से में गुरुवार सुबह से तेज धूप खिली हुई है। राज्य के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है।
बीते 24 घंटों में मलाजखंड, पचमढ़ी, बैतूल, सागर और दमोह में बौछारें पड़ी हैं। राज्य में न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।
कई स्थानों के अधिकतम तापमान में भी उछाल आया है। खरगोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.5, ग्वालियर का 18 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35.8 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 35.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath