श्रीनगर, 21 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस ने कहा कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने वारपोरा इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस ने कहा, “आतंकवादियों ने अचानक सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।”
अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
dharmpath.com dharmpath