नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 14 व 15 अप्रैल को महाराष्ट्र व कर्नाटक जाएंगे। मुखर्जी अपने दौरे के दौरान बेंगलुरु में बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनामिक्स की आधारशिला रखेंगे।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “राष्ट्रपति 14 अप्रैल को बेंगलुरु में बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की आधारशिला रखेंगे। मुखर्जी 15 अप्रैल को महाराष्ट्र के अहमदनगर में आरमर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल को प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड प्रदान करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath