राष्ट्रपति ने दी सोनिया को बधाई, कहा-खूब देश सेवा की

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश की खूब सेवा की है।

मुखर्जी ने अपने बयान में कहा, “मैं आपको (सोनिया) जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। आपने अपने जीवन में देश की खूब सेवा की है।”

मुखर्जी ने कहा कि सोनिया ने सार्वजनिक जीवन के सभी पहलुओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493