Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » राष्ट्रपति ने बस्तर जिले को पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति ने बस्तर जिले को पुरस्कार से सम्मानित किया

बस्तर कलेक्टर अमित कटारिया और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एल. चौहान ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरौद को भी साक्षर भारत कार्यक्रम का ग्राम पंचायत वर्ग में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

समारोह में देश के राष्ट्रपति ने इस उपलब्धि के लिए सम्मानित होने वाले जिलों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने उद्बोधन में बस्तर जिले का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित बस्तर जिले में जिन कठिन परिस्थितियों के बीच ऐसे प्रेरक एवं उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं, वे सराहनीय हैं।

उल्लेखनीय है कि बस्तर जिला स्तर के साथ-साथ देश के कर्नाटक राज्य के हावेरी और तमिलनाडु राज्य के धर्मपुरी जिले को जिला स्तरीय वर्ग के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह भी उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संबंधित राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने इन जिलों का और देश की विभिन्न ग्राम पंचायतों का चयन इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया है। साक्षर भारत कार्यक्रम 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने बस्तर जिले को पुरस्कार से सम्मानित किया Reviewed by on . बस्तर कलेक्टर अमित कटारिया और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एल. चौहान ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसींवा बस्तर कलेक्टर अमित कटारिया और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एल. चौहान ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसींवा Rating:
scroll to top