राष्ट्रपति ने भूटान नरेश को जन्मदिन पर बधाई दी

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भूटान नरेश जिग्मेखेसर नमग्याल वांगचुक को उनके जन्मदिन (21 फरवरी) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “भारत सरकार और देश की जनता की ओर से महामहिम अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें। शाही वारिस के जन्म और महामहिम आपके शासनकाल के 10 वर्ष पूरे होने की खुशी के कारण वर्ष 2016 समारोहों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण वर्ष रहा है।”

उन्होंने कहा, “भारत और भूटान न केवल घनिष्ठ पड़ोसी हैं, बल्कि विशेष दोस्त भी हैं। हमारे अनुकरणीय संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। आपसी हितों के सहयोग के लिए ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने में महामहिम आपके व्यक्तिगत योगदान को भारत बहुत महत्व देता है।”

इस अवसर पर आपके और शाही परिवार के सम्मानित सदस्यों के स्वास्थ्य और खुशी तथा भूटान के मैत्रीपूर्ण लोगों की सतत प्रगति और समृद्धि के लिए मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493