वाहन से कुचलकर बाइक सवार सगे भाइयों की मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दो भाइयों की एक साथ मौत होने पर इलाके में मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली के अमेठी गांव में रहने वाले कुमार के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रमेश महराजगंज में काम करता है, वहीं छोटा बेटा कन्हैया गाड़ी चलाता है। सोमवार सुबह कुमार का बड़ा बेटा रमेश छोटे भाई कन्हैया को महराजगंज जाने के लिए शहर के ओवरब्रिज के पास बाइक से छोड़ने जा रहा था। दोनों भाई ब्रिज पर चढ़े ही थे कि अचानक सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493