राष्ट्रपति ने मालदीव को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को मालदीव के लोगों को उनके गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

मुखर्जी ने अपने मालदीव में अपने समकक्ष अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम को भेजे अपने संदेश में कहा, “आपको और मालदीव की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, “हमारे ऐतिहासिक दोस्ताना संबंध और साझेदारी दोनों देशों के लिए शांति, स्थिरता, प्रगति और विकास की हमारी साझी आकांक्षाओं को प्राप्त करने की ओर हमारा ध्यान केंद्रित करेगी।”

मुखर्जी ने अपने एक बयान में कहा, “हमें अपने लोगों को, खासकर युवाओं को दोनों देशों के बीच आपसी समझ और सम्मान के संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रयास स्वरूप और भी जागरूक करना होगा।”

राष्ट्रपति ने आगे कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि हम आगामी वर्षो में दोनों देशों के लोगों के हितों के लिए अपने संबंधों को और भी सशक्त करेंगे।”

हिंद महासागर का उष्णकटिबंधीय देश मालदीव 11 नवंबर को अपना गणतंत्र दिवस मनाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493