नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को सोमालिया के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को शुभकामनाएं दी।
मुखर्जी ने सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद को अपने संदेश में कहा, “मुझे सोमालिया के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए अत्यंत खुशी हो रही है।”
मुखर्जी ने कहा, “भारत और सोमालिया के दोस्ताना संबंध हैं। मुझे विश्वास है कि सोमालिया आगामी दिनों में शांति, संस्थान निर्माण और सामााजिक-आर्थिक विकास की ओर प्रयासरत रहेगा। मैं हमारे आपसी लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।”
dharmpath.com dharmpath