राष्ट्रपति ने 100 सफल महिलाओं को भोज दिया

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शानदार उपलब्धियां अर्जित करने वाली 100 महिलाओं के लिए दोपहर भोज का आयोजन किया।

राष्ट्रपति सचिवालय के बयान के अनुसार, इन 100 महिलाओं का चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने फेसबुक के सहयोग से एक देशव्यापी प्रतियोगिता तथा जन-भागीदारी द्वारा किया था।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने फेसबुक पेज पर 15 जुलाई, 2015 को 100 वुमेन नामक इस प्रतिस्पर्धा की घोषणा की थी।

इसके माध्यम से 20 श्रेणियों के लिए 447 नामांकन प्राप्त हुए थे। निर्णायक मंडल ने इनमें से 200 महिला उम्मीदवारों का चयन किया था। चुनी गई 200 महिला उम्मीदवारों के नाम पर तीन दिसम्बर, 2015 से लेकर 20 दिसम्बर, 2015 तक मतदान कराया गया था। इसके आधार पर 100 महिलाओं का चयन किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493