राष्ट्रपति प्रणब ने पेरू के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पेरू के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पेरू सरकार और वहां की जनता को बधाई दी। पेरू ने 28 जुलाई को स्वतंत्रता हासिल की थी।

मुखर्जी ने पेरू के राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला को अपने संदेश में कहा, “भारत सरकार, यहां की जनता और मेरी ओर से पेरू के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको और पेरू की जनता को हार्दिक बधाई।”

भारत और पेरू के परंपरागत रूप से निकट और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो कई नए क्षेत्रों में मजबूत और व्यापक हो गए हैं।

मुखर्जी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी सालों में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत बने रहेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं महामहिम के अच्छे स्वास्थ्य और उनकी खुशहाली के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही पेरू के मित्रवत लोगों की प्रगति और समृद्धि की भी कामना करता हूं।”

पेरू ने 28 जुलाई, 1821 को स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी, लेकिन पेरू को स्पेन से पूर्ण स्वतंत्रता 1824 में प्राप्त हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493