राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोविंद ने ट्वीट किया, “वह हमारे सबसे प्रिय राष्ट्रीय नायकों में से एक हैं और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में भाग लेने दावोस गए हैं। उन्होंने अपने संदेश के साथ स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित एक वीडियो ट्वीट किया।

मोदी ने लिखा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरता पर हर भारतीय को गर्व है। इस महान शख्सियत की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं।”

नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। वह भारत लौटने से पहले इंग्लैंड में भारतीय सिविल सेवा के सदस्य थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “हम देशभक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद कर रहे हैं, जो हम सभी को आज भी प्रेरित करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493