राष्ट्रपति बुधवार को हैदराबाद में

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार को हैदराबाद जाएंगे। राष्ट्रपति वहां पांचवां द्विवार्षिक उड्डन समारोह ‘इंडिया एविएशन’ का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति उसी दिन नई दिल्ली लौट आएंगे।

इस वर्ष के इंडिया एविएशन का थीम है ‘भारत में नागर विमानन क्षेत्र : वैश्विक निर्माता तथा एमआरओ केंद्र की क्षमता संभावना’।

पिछला इंडिया एविएशन समारोह 2014 में हुआ था और इसमें भारत तथा विदेश के 200 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया था। इसमें 25 विमान दिखाए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493