गर्मी के लिए रेलवे ने ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, 01683 भोपाल-लखनऊ जं. साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 31 मार्च, 7, 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई तथा 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून, 2016 दिन प्रत्येक गुरुवार को भोपाल से 10.00 बजे प्रस्थान कर बीना से 12.00 बजे, ललितपुर 12.46 बजे, झांसी से 14.10 बजे, उरई से 16.30 बजे, पोखरायां से 17.05 बजे तथा कानपुर सेट्रंल से 19.15 बजे छूटकर लखनऊ जं. (पूर्वोत्तर रेलवे) 20.35 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01684 लखनऊ जं.-भोपाल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 1, 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई तथा 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई, 2016 दिन प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जं. (पूर्वोत्तर रेलवे) से 12.10 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल से 1.45 बजे, पोखरायां से 2.52 बजे, उरई से 3.38 बजे, झांसी से 06.10 बजे, ललितपुर से 7.44 बजे तथा बीना से 09.25 बजे छूटकर भोपाल 11.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3 तथा एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493