गुलाबी गैंग की सैकड़ों महिलाओं ने किसान समस्याओं एवं महिला उत्पीड़न के मामलों में गंभीरता बरतने को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि किसानों एवं महिला उत्पीड़न के मामलों के प्रति जिला एवं पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है।
गुलाबी गैंग की इलाहाबाद मंडल कमांडर हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाएं हांथों में डंडे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
महिलाओं ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण जिले का किसान पूरी तरह से टूट चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सूखा एवं अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि की मार से कराह रहे किसान को फिर आपदा का कोपभाजन बनना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के वितरण में जिला प्रशासन द्वारा जमकर घालमेल किया गया है। इस कारण सभी पात्रों को राशन कार्ड मुहैया नही हो सका है।
उन्होंने बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का जिक्र करते हुए बताया कि जिले के ठिठौरा, दुगरेई, दूलापुर, श्यामपुर, बनरसी, हरियापुर, हरीरामपुर, गोपालपुर, शाह, मोहनपुर, काजीपुर, अयाह, सुल्तानपुर, सभापुर, जिन्दवापुर, खटौली, लदिगवां, थवई, रामपुर, बरवट, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा, ललौली, दतौली, सिधांव, कोर्रा, कोड़ार, गौरी, चन्दौरा, सुजानपुर, बरौंहा, रसूलपुर, कमलापुर, बड़ागांव, मेवली, पखरौली, कठवारा, करसवां, शाखा, गम्हरी, सुकेती, सिमौर, सरकण्डी, सरकी, बवारा, लौगांव, देवगांव, टिकरी, बकरी, असोथर, विधातीपुर, ओती, नरैनी, मनावां, खेसहन, चुरियानी, समियाना, पहाड़पुर, भगवानपुर, बलिपुर, कोरारी, फतेह नगर करसूमा, रतनतारा, लोधन रसूलपुर, कोइलीतारा, दशहरी, पवारनपुर, लालपुर, महना, चक पैगम्बरपुर, मुत्तौर, राशि का डेरा, घघौरा, जोकरा, मूसेपुर, वाहिदपुर, धनीपुर व परेठी गांव में बेमौसम बारिश से ओलावृष्टि से अधिक प्रभावित हुए हैं। किसानों को अतिशीघ्र मुआवजा दिया जाए, अन्यथा की दशा में गुलाबी गैंग जबरदस्त आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
dharmpath.com dharmpath