राष्ट्रपति मंगलवार को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान करेंगे

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2012, 2013 और 2014 के लिए हिंदी सेवी सम्मान प्रदान करेंगे।

हिंदी सेवी सम्मान योजना की शुरुआत 1989 में आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा की गई थी। प्रति वर्ष हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सात विभिन्न श्रेणियों में 14 विद्वानों को ये सम्मान दिए जाते हैं। सम्मानस्वरूप एक लाख रुपये और प्रमाणपत्र भेंट किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493