‘स्टार्टअप इंडिया’ की कुंजी प्रबंधन प्रशिक्षुओं के हाथ : जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायतें, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया अभियान की कुंजी युवा प्रबंधन प्रशिक्षुओं के हाथ में है।

कार्मिक मंत्रालय के बयान के अनुसार, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) द्वारा सोमवार को सार्वजनिक नीति में प्रबंधन कार्यक्रम के स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि सही मायने में युवा प्रबंधन प्रशिक्षुओं के पास व्यावसायिक विशेषज्ञता होती है और वे अपने बकाया साथियों को भी युवा उत्साह और उद्यमिता के कौशल का रास्ता दिखाने की योग्यता रखते हैं।

सिंह ने कहा, “विरासत और अनुभव द्वारा भारतीय प्रबंधन कौशल सीखते हुए बड़े होते हैं और स्वाभाविक रूप से अनेक ‘जुगाड़ों’ में दक्ष हो जाते हैं। वास्तव में, अनेक स्वदेशी प्रबंधन कौशल की बाद में विश्वविद्यालय की डिग्री धारकों को भी अपनाए जाने की जरूरत पड़ती है। उदाहरण के लिए भारत की एक सबसे अशिक्षित गृहिणी भी अपने तरीके से एक प्रबंधन संचालक होती है।”

उन्होंने कहा, “विशेषज्ञता के समकालीन युग में प्रबंधन का औपचारिक प्रशिक्षण भविष्य की प्रगति के लिए आवश्यक है। प्रबंधन की डिग्री को केवल वेतन पैकेज का कैदी बनने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि उस मामले में वह व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया के लिए एक बड़े और उच्च उद्देश्य की सेवा करने में पूर्ण रूप से समर्थ नहीं होगा।”

पर्वोत्तर क्षेत्र के मंत्री की हैसियत से सिंह ने युवा प्रबंधकों और संभावित उद्यमियों का पूर्वोत्तर में जैविक खेती सहित अनेक गैर-अन्वेषित क्षेत्रों में अपना भाग्य अजमाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493