राष्ट्रपति से दिल्ली पर बात नहीं हुई : राजनाथ

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात में उन्होंने दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच के मदभेदों पर कोई चर्चा नहीं की।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति भवन के बाहर केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को बताया, “मैं एक बात साफ कर दूं कि राष्ट्रपति के साथ बैठक में दिल्ली को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर केजरीवाल और नजीब जंग के बीच विवाद काफी बढ़ गया है।

राजनाथ सिंह ने हालांकि कहा कि जंग और केजरीवाल को एक साथ बैठकर इस मुद्दे को समाधान निकालना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493