राष्ट्रीय एथलेटिक्स में रेलवे का दबदबा, टिंटू, दुति ने बिखेरी चमक

कोलकाता, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की अग्रणी धाविका टिंटू लुका और दुति चंद ने शनिवार को संपन्न हुए 55वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नया मीड रिकॉर्ड कायम किया और रेलवे पदकतालिका में सबसे ऊपर रहा।

रेलवे ने टूर्नामेंट में 267 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही ओएनजीसी (185 अंक) से कहीं आगे रहा।

सर्विसेज ने 174.5 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

टिंटू ने महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन किया और दो मिनट 0.56 सेकेंड समय के साथ नया मीड रिकॉर्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

तमिलनाडु की गोमती (2:06.29) दूसरे और पश्चिम बंगाल की शिप्रा सरकार (2:06.42) तीसरे स्थान पर रहीं।

टिंटू ने कहा, “भारत में यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मुझे इसकी खुशी है।”

टिंटू की कोच दिग्गज भारतीय धाविका पी. टी. ऊषा ने कहा, “आखिरी के 200 मीटर में टिंटू को चुनौती देने वाला कोई था ही नहीं।”

टिंटू ने इसी वर्ष केरल में हुए राष्ट्रीय खेलों में भी मीट रिकॉर्ड बनाया था हालांकि शनिवार को उन्होंने शनिवार को आसानी से अपने उस रिकॉर्ड में भी सुधार किया।

टिंटू इसी वर्ष हुए बीजिंग विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो मिनट 0.95 सेकेंड का समय निकालते हुए पहले ही रियो ओलम्पिक-2016 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में दुति चंद ने आसानी से स्वर्ण पर कब्जा जमाया। दुति ने 23.69 सेकेंड में रेस पूरी की, जबकि 23.75 सेकेंड समय के साथ श्रावणी नंदा दूसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि दुति पर पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने शरीर में टेस्टोस्टेरोन की अत्यधिक मात्र के कारण प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय खेल पंचाट न्यायालय ने आईएएएफ के हाइपरएंड्रोजीनिज्म नियम को किनारे करते हुए दुति को खेलने की इजाजत दे दी।

आईएएएफ यदि अपने इस नियम के पक्ष में पर्याप्त सबूत नहीं दे पाया तो इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा।

दुति ने महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। रेलवे की टीम में दुति के अलावा हिमाश्री रॉय, मर्लिन के. जोसेफ और श्रावणी नंदा शामिल थीं।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में वी. साजिन, सुमित कुमार, एम. अनस और आरोकिया राजीव वाली सर्विसेज की टीम ने तीन मिनट 6.63 सेकेंड समय के साथ नया मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493