राष्ट्रीय महिला कोष के कामकाज की समीक्षा

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला कोष की 56वीं गवर्निग बोर्ड बैठक में उसके कामकाज की समीक्षा की।

बोर्ड के सदस्यों को संबोधित करते हुए मेनका संजय गांधी ने हाल ही में महिला ई-हाट प्रारंभ करने की दिशा में राष्ट्रीय महिला कोष के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। महिला ई-हाट, महिलाओं के लिए एक ऑनलाइन विपणन मंच है, जिसका शुभारंभ 07 मार्च, 2016 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने किया था। महिला ई-हाट एक अनोखा ऑनलाइन मंच है, जहां प्रतिभागी अपने उत्पादों की बिक्री करने के लिए उन्हें प्रदर्शित कर सकते हैं।

बोर्ड के सदस्यों को संबोधित करते हुए मेनका ने कहा कि महिला ई-हाट का लक्ष्य है कि कम से कम एक लाख वैंडर उसकी साइट पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करें। बैठक में उत्पादों के पिकअप और डिलीवरी की व्यवस्था, ई-बे के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर, सर्च इंजनों पर महिला ई-हाट को आप्टमाइज करना, उत्पादों के डिजाइन और गुणवत्ता और अन्य बातों के अलावा वैंडर्स का प्रशिक्षण आदि जैसे महिला ई-हाट से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय महिला कोष में रिक्तियों की स्थिति साथ ही साथ बचे हुए ऋणों की भी समीक्षा की।

मेनका गांधी ने राष्ट्रीय महिला कोष के अधिकारियों द्वारा पिछले दो वर्षो के दौरान ऋण नहीं चुकाने वालों से ऋण वसूली के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बचे हुए ऋणों की वसूली के लिए भी उचित उपाय किए जाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय महिला कोष के अधिकारियों ने उन्हें इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में महिला एवं बाल विकास सचिव, वी. सोमसुंदरम, राष्ट्रीय महिला कोष की उपाध्यक्ष नंदिनी आजाद, राष्ट्रीय महिला कोष की कार्यकारी निदेशक रश्मि सक्सेना साहनी और बोर्ड के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493