राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज आतंकियों के निशाने पर था : हेडली

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने शुक्रवार को विशेष टाडा अदालत के न्यायाधीश जी.ए. सनप को बताया कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और अलकायदा नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) को निशाना बनाने के फिराक में थे।

हेडली (56) ने शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अमेरिका की जेल से न्यायाधीश सनप के समक्ष गवाही दी।

उसने बताया कि एलईटी के आतंकवादी साजिद मीर के कहने पर वह 2007 में एक बार राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज परिसर गया था। उसने दावा किया कि अलकायदा को एनडीसी एक बढ़िया व काम की जगह लगी।

हेडली ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद आतंकवादी इलियास कश्मीरी के दिशा-निर्देश पर एक बार फिर एनडीसी व गोवा के चाबड़ हाउसेस, पुणे और पुष्कर की रेकी की थी। इलियास बाद में अलकायदा में शामिल हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493