राहुल का काफिला जैसे ही जनपद पहुंचा, कई कांग्रेस नेता और सैकड़ों समर्थक उनके स्वागत में जुट गए। उसी समय रिवाल्वर लिए एक युवक राहुल के करीब जा पहुंचा। हालांकि राहुल की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
एसपी (सिटी) संकल्प शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अधिकारियों ने उसे पुलिस को सौंपा है। युवक ने अपना नाम मानबहादुर सिंह बताया है। उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath