नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करीब दो महीनों के निजी अवकाश के बाद दिल्ली लौट आए हैं।
राहुल के कार्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, “वह (राहुल) लौट आए हैं।”
अधिकारी ने बताया कि इस बारे में एक आधिकारिक विज्ञप्ति जल्द ही जारी की जाएगी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष बीते 23 फरवरी से अवकाश पर चले गए थे, जब संसद का बजट सत्र शुरू हुआ था।
वह रविवर को यहां ‘किसान-मजदूर रैली’ को संबोधित करने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath