राहुल, येचुरी, राजा जेएनयू में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उतरे

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा सचिव डी. राजा ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दौरा किया और देशद्रोह के आरोप में विद्यार्थियों पर की गई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जेएनयू परिसर में प्रशासनिक खंड के सामने लगभग 2000 लोग जमा हुए, जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक शामिल थे। विरोध प्रदर्शन में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी और अन्य विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की गई।

येचुरी ने कुमार को रिहा करने की मांग की और कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को हर हाल में परिसर छोड़ देना चाहिए।

माकपा ने एक ट्वीट में कहा, “जेएनयू और अन्य जगहों पर संयुक्त संघर्ष के समर्थन में। प्रतिरोध और तेज होगा।”

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन और भाकपा-माले की वरिष्ठ नेता कविता कृष्णन ने भी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जेएनयू छात्रसंघ ने सोमवार से विश्वविद्यालय में बंद की घोषणा कर रखी है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया।

एबीवीपी के सदस्यों ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493