बर्लिन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। फोक्सवैगन अपने डीजल उत्सर्जन सॉफ्टवेयर (डिफीट डिवाइस) से प्रभावित कारों की रिकॉलिंग जनवरी में शुरू करेगा और कारों को ठीक करने की यह प्रक्रिया 2016 के अंत तक पूरी हो जाएगी। यह बात कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कही।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैथियस मुलर ने बुधवार को कहा, “यदि सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो हम जनवरी में रिकॉल शुरू कर सकते हैं। सभी कारों को 2016 के अंत तक ठीक कर दिया जाएगा।”
कंपनी की एक प्रवक्ता ने अमेरिकी बाजार के बारे में कहा कि समाधान पर पहले पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (ईपीए) के साथ सहमति बनानी होगी। उन्होंने हालांकि इसके लिए किसी समय सीमा का उल्लेख नहीं किया।
मुलर ने कहा कि इस हेराफेरी में कुछ थोड़े कर्मचारी ही शामिल रहे हैं और उन्होंने इस धारणा का खंडन किया कि उनके पूर्ववर्ती मार्टिन विंटरकोर्न को निश्चित रूप से इसकी जानकारी होगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी को वापस पटरी पर लाने की प्रक्रिया क्रांति की नहीं, बल्कि स्वाभाविक विकास की होगी और कंपनी दो-तीन साल में वापस पुरानी स्थिति में पहुंच जाएगी।
उन्होंने कहा, “हम कंपनी को थोड़ी छोटी, विकेंद्रित और विभिन्न ब्रांडों को अधिक जिम्मेदार बनाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath