रिजिजू ने राजनाथ को जेएनयू घटनाक्रम की जानकारी दी

नई दिल्ली , 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जेएनयू में पिछले छह दिनों से लापता एक छात्र और उसके बाद के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।

रिजिजू ने राजनाथ से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों को बंधक बनाना बहुत गलत है। ऐसा लग रहा है कि छात्र जेएनयू अध्ययन के लिए नहीं, राजनीति करने जाते हैं।”

लापता छात्र नजीब अहमद के बारे में जानकारी को लेकर ठोस जवाब की मांग कर रहे जेएनयू छात्रों ने बुधवार को प्रशासनिक ब्लॉक पर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों को उनके कार्यालयों में रोके रखा।

रिजिजू ने कुलपति एम. जगदीश कुमार और दूसरे अधिकारियों को इमारत में रोके रखने लिए छात्रों की आलोचना करते हुए कहा, “जेएनयू एक बड़ा संस्थान है। छात्रों को अध्ययन पर ध्यान कें द्रित करना चाहिए। उन्हें अपनी सारी गतिविधियां कानून-व्यवस्था के दायरे में रखनी चाहिए।”

जानकार सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि राजनाथ सिंह ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा से बात कर लापता छात्र को खोजने के लिए कहा है, जो अखिल भारती विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यों के साथ हुए झगड़े के बाद से लापता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493