रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी ने की आत्महत्या

गोमतीनगर के मकदूमपुर स्थित शुलभ आवास में रियल एस्टेट कारोबारी वीरेन्द्र बसंल की पत्नी 35 वर्षीय मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी व एक प्रापर्टी डीलर ब्रज किशोर के साथ पांच माह से रह रही थी। वीरेन्द्र बंसल पारा में रहता है।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह बेटी के स्कूल जाने के बाद मुस्कान ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। घर में मौजूद ब्रज किशोर व उसके साथियों ने जब मुस्कान को कमरे में लटकते देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कमरे के दरवाजे को तोड़ा और अंदर पहुंची। पत्नी की आत्महत्या की खबर पाकर मौके पर वीरेन्द्र बंसल भी पहुंच गया। छानबीन के बाद पुलिस ने मुस्कान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वीरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले उन्होंने मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। मुस्कान दूसरे समुदाय की थी। कुछ माह से मुस्कान गोण्डा जनपद निवासी प्रापर्टी डीलर ब्रज किशोर के साथ रहने लगी थी। वीरेन्द्र बंसल ने ब्रजकिशोर पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ब्रज किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493