रियल मेड्रिड के लेजेंड हैं रोनाल्डो : पेरेज

मेड्रिड, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो पेरेज ने कहा है कि क्रिस्टीयानो रोनाल्डो उनके क्लब के लिए लेजेंड हैं।

रियल ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम कर रोनाल्डो की उपलब्धियों को सराहा। इसी दौरान पेरेज ने क्लब के लिए रोनाल्डो की अहमियत को दोहराया।

पेरेज ने कहा, “रियल ऐसा क्लब है जो असम्भव की आस रखता है और इस सफर में रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी उसकी मदद करते हैं। रोनाल्डो आपको इस क्लब के प्रशंसक बहुत चाहते हैं। वे जानते हैं कि आपका इस क्लब के लिए क्या अहमियत है। आप इस क्लब के लिए एक लेजेंड हैं।”

रोनाल्डो रियल के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले राउल गोंजालेज (323) की बराबरी कर चुके हैं और अगले मैच में वह सम्भवत: इस रिकार्ड को अपने नाम कर लें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493