रियो ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे बुल्गारियाई भारोत्तोलक

ह्यूस्टन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बुल्गारिया के भारोत्तोलक अगले साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने बुल्गारियाई एथलीटों के सामूहिक तौर पर डोप टेस्ट में नाकाम होने के बाद यह फैसला किया है।

आईडब्ल्यूएफ ने गुरुवार को यह फैसला किया। उसने इस साल की शुरूआत में 11 बुल्गारियाई एथलीटों के डोप टेस्ट में नाकाम होने के बाद यह कदम उठाया।

महासंघ ने यह भी कहा है कि उसने रोमानिया का एक ओलम्पिक सीट कम करने का फैसला किया है क्योंकि रियो ओलम्पिक के क्वालीफाईंग के दौरान कई एथलीट डोप टेस्ट में नाकाम रहे हैं।

बुल्गारियाई एथलीटो ने स्टेरॉॅयड के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद इस साल यूरोपीयन चैम्पियनशिप में हिस्स नहीं लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493