रियो 2016 के भारोत्तोलन स्थल को खिलाड़ियों की स्वीकृति

रियो डि जेनेरियो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों के भारोत्तोलन स्थल को खिलाड़ियों ने स्वीकृति दे दी है।

रियो 2016 के लिए आधिकारिक टेस्ट इवेंट के समापन के बाद यह स्वीकृति दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चार दिवसीय भारोत्तोलन टेस्ट इवेंट के दौरान कोलंबिया का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।

कोलंबिया के भारोत्तलकों ने इस टेस्ट इवेंट में छह स्वर्ण और चार रजत पदक जीते। इसके बाद इक्वाडोर तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

इस टेस्ट इवेंट में जर्मनी के अल्मीर वेलागिक ने 105 प्लस किलोग्राम की श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।

बारा ओलम्पिक पार्क के कोरियोसा एरिना-1 में आयोजित टेस्ट इवेंट में 13 देशों के करीब 120 एथलीटों ने हिस्सा लिया।

अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के उपाध्यक्ष साम कोफा ने कहा, “हम कह सकते हैं कि यह बेहतरीन था। स्वयंसेवकों ने भी तकनीकी अधिकारियों के साथ काफी अच्छे से एकजुट होकर काम किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493