रिलांयस के 2 कर्मचारियों की आंध्र हादसे में मौत

विजयवाड़ा, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रिलांयस कम्युनिकेशन्स के दो कर्मचारियों की आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बुधवार की रात रेलगाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

हादसा रेलवे के लोहे पुल के काम में लगे गिरीश नायडू (31) और अरविंद कुमार (35) के साथ प्रसन्नयापल्ली के निकट हुई।

गिरीश नायडू वहां कार्यस्थल समन्वयक के तौर पर काम कर रहे थे। वह आंध्र प्रदेश नागरिक आपूर्ति मंत्री परिताला सुनीता के खास संबंधी थे। वे गिरीश के जिले से आते हैं, जबकि फाइबर कार्यकारी अभियंता अरविंद कुमार मूलरूप से गुंटूर जिले के हैं।

यह हादसा रात के करीब 8 बजे हुआ। इसके बारे में गुरुवार तड़के तब पता चला, जब रिश्तेदारों ने उनके मोबाइल फोन पर कोई उत्तर नहीं पाकर खोजना शुरू कर दिया।

दोनों रेलवे पुल पर कुछ नंबरों की जांच करने गए थे। इसके के लिए उन्होंने रेलवे अधिकारियों से पूरे रेल पटरियों पर फाइबर ऑप्टिक केबल बिछाने की अनुमति मांगी थी, ताकि इस इलाके में एक 4जी टॉवर लगाया जा सके।

पुलिस को संदेह है कि बेंगलुरू-भुवनेश्वर प्रशांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से वे समय पर पुल के बाहर नहीं आ सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493