11 लाख के सोने के 56 सिक्कों के साथ 2 गिरफ्तार

महराजगंज, 4 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज की भारत-नेपाल सीमा पर नौतनवा कस्टम ने सोने के सिक्कों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद सिक्कों की कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नौतनवा कस्टम ने गुरुवार सुबह भारत-नेपाल सीमा के पास बनौलिया मंदिर तिराहे से जूते में सोने के 56 सिक्कों को छिपा कर जा रहे दो युवकों दिल्ली के करोलबाग निवासी को गिरफ्तार किया।

इस बारे में कस्टम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि गौरव सबरवाल और संजय अरुण सोनौली से निजी टैक्सी से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे उन्हें बनौलिया मंदिर तिराहे पर रोका गया।

संदेह होने पर कस्टम कार्यालय लाकर जांच की गई तो जूते से सोने के सिक्के बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि नेपाल के काठमांडू निवासी युवक बहादुर से सोने के सिक्के लेकर दिल्ली जा रहे थे। फिलहाल कस्टम अधिकरी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493