रिलायंस जियो का डाटा सुरक्षित, हैकर्स की वेबसाइट बंद की गई (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने अपने डाटा हैक होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि जिस वेबसाइट पर जियो के डाटा होने का दावा किया जा रहा है, उसे बंद कर दी गई है।

वेबसाइट ‘मैजिकएपीके डॉट कॉम’ ने रविवार को दावा किया था कि उसने जियो का सारा डाटा हैक कर लिया है और जियो के 10 करोड़ उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

जियो के प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, “वेबसाइट के दावे असत्यापित और निराधार हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया डाटा अप्रामाणिक प्रतीत हो रहे हैं।”

प्रवक्ता ने बताया, “हम अपने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनका डाटा सुरक्षित है और हम इसकी सुरक्षा बनाए रखेंगे। ग्राहक डाटा जरूरत पड़ने पर सिर्फ प्रशासन के साथ ही साझा किया जाएगा।”

हैकर्स की वेबसाइट बंद कर दी गई है।

इस वेबसाइट का डोमेन भारत में पंजीकृत है। कई आईपी ट्रैकिंग वेबसाइटों ने इस वेबसाइट की लोकेशन महाराष्ट्र बताई है।

हालांकि, हैकर्स के लिए प्रॉक्सी सर्वरों सहित विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य को उजागर नहीं होने देना सामान्य बात है।

जियो के बयान के मुताबिक, “हमने पुलिस को वेबसाइट के दावों के बारे में सूचित कर दिया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493