रूनी ने दिलाई युनाइटेड को जीत

मैनचेस्टर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। खराब फॉर्म के कारण पिछले कुछ समय से आलोचनाओं का शिकार रहे इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर वेन रूनी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में सीएसकेए मोस्क्वा के खिलाफ हेडर के जरिए गोल कर अपनी टीम मैनचेस्टर युनाइटेड को 1-0 से जीत दिला दी।

लुइ वान गाल की टीम युनाइटेड मंगलवार को ग्रुप-बी के इस मैच में तीन मैचों के बाद जीत दर्ज कर सकी।

मैच समाप्त होने से 11 मिनट पहले तक एक भी गोल नहीं हो सका था और युनाइटेड लगातार चौथे मैच में जीत से महरूम होती लग रही थी, तभी जेसे लिंगार्ड के हॉफ वॉली क्रॉस को रूनी ने हेडर को जरिए गोल का रास्ता दिखा दिया।

इस जीत के साथ युनाइटेड फिर से ग्रुप-बी में शीर्ष पर पहुंच गया।

इस गोल के साथ रूनी ने युनाइटेड के लिए डेनिस लॉ के 237 गोलों की बराबरी कर ली और अब वह सिर्फ दिग्गज फुटबालर बॉबी चार्लटन से पीछे रह गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493