नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व अभिनेत्री रूपा गांगुली को मंगलवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, रूपा गांगुली को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।
रूपा गांगुली टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाने के बाद चर्चा में आई थीं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
भाजपा के राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद मनोनीत सदस्यों की एक सीट रिक्त हुई थी, जिसे भरने के लिए रूपा गांगुली को मनोनीत किया गया।
dharmpath.com dharmpath