रूस ने सीरिया में 3 घंटे के लिए मानवीय संघर्षविराम बढ़ाया

रूस के जनरल स्टाफ के मेन ऑपरेशनल डाइरेक्टोरेट के प्रमुख सर्गेइ रूदस्कोय ने कहा कि यह संघर्षविराम गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रहेगा।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अलेप्पो में विद्रोही नियंत्रित क्षेत्रों में हमलों पर विराम से इस संकटग्रस्त शहर से नागरिकों और आतंकवादियों को बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

रूस और अमेरिका के बीच युद्ध विराम समझौता पिछले महीने रद्द होने के बाद से ही रूस के युद्धक विमान और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के वफादार सशस्त्र बल अलेप्पो में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले जिलों पर हमले कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493