रूस ने 6 आईएस संदिग्धों को हिरासत में लिया

एफएसबी ने एक बयान में कहा कि मध्य रूस के येकातेरिनबुर्ग शहर में रविवार को संदिग्धों के समूह को हिरासत में लिया गया, जिनमें रूस तथा मध्य एशियाई देशों के नागरिक शामिल हैं। उनका नेतृत्व तुर्की से एक आईएस सदस्य कर रहा था।

खुफिया एजेंसी ने कहा कि उनके घर के पास एक प्रयोगशाला पाया गया, जहां आईईडी तथा आतंकवादी साहित्य बरामद किए गए।

एफएसबी ने कहा कि संदिग्धों का इरादा मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग तथा उरल पहाड़ी के स्वेरडलोवस्क इलाके में हमला करना था।

इस बात की भी पुष्टि हुई है कि संदिग्ध आतंकवादियों की योजना साजिशन हमलों को अंजाम देने के बाद सीरिया भागकर वहां आईएस में शामिल होने की थी।

उनके आपराधिक संपर्को का पता लगाने के लिए एक जांच जारी है।

सीरिया में सितंबर में आईएस के खिलाफ हवाई हमलों में शामिल होने के बाद आईएस ने रूस को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है, जिसके मद्देनजर रूस ने कई बड़े शहरों में सुरक्षा व्यवस्था तथा आतंकवाद रोधी उपायों को पुख्ता कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493