मॉस्को, 15 मार्च (आईएएनएस)। रूस में स्टरलिटामाक के एक घर में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई।
जांचकर्ताओं मे मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईंट से बने घर में पाए गए 12 लोगों के शवों में 10 पुरुष और दो महिलाएं हैं।
दुर्घटना में मारे गए पीड़ितों की हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और दुर्घटना के पीछे का कारण भी पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath