रूस में शुक्रवार को होगी शरीफ-मोदी की मुलाकात

इस्लामाबाद, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को रूस के उफा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक होने की पुष्टि की है।

समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी एम.खलीलुल्लाह के हवाले से बताया कि भारतीय अधिकारियों ने इस बैठक का सुझाव दिया था, जिसे सकारात्मक रूप से स्वीकार कर लिया गया।

शरीफ गुरुवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से रूस के उफा के लिए रवाना हुए, जहां वह 15वें एससीओ सम्मेलन और सांतवें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

रूस के अपने दो दिन के दौरे के दौरान शरीफ रूस, चीन और अफगानिस्तान के राष्ट्रपतियों सहित भागीदार देशों के नेताओं के साथ बैठक करने को लेकर आश्वस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493